ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दुर्ग में प्राइवेट स्कूलों में यूनिफॉर्म और किताब लेने के लिए मजबूर करने पर सख्त होगी कार्रवाई

कोरोना के कारण लगभग 2 साल से स्कूल बंद थे, जो अब खुल गए हैं। ऐसे में कुछ स्कूल आपदा में अवसर ढूंढने की कोशिश करते हैं। प्राइवेट स्कूलों में अभिभावकों को निर्देश देते हैं कि वे बच्चों के लिए यूनिफॉर्म और पुस्तकें स्कूल से ही खरीदें, ताकि स्कूल की तरफ से यूनिफॉर्म और पुस्तकों को मनमानी रेट पर बेचा जा सके। ऐसी शिकायत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के दुर्ग  में जिला शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को यूनिफॉर्म और पुस्तकें लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।

जब भी स्कूल का सत्र शुरू होता है तो कई प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को स्कूल से ही यूनिफार्म और पुस्तकें लेने के लिए बाध्य करते हैं। प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी करते हुए अभिभावकों को यह कहते हैं कि आपको स्कूल से ही यूनिफॉर्म और पुस्तकें लेनी होंगी। ऐसा इसलिए कहा जाता है ताकि स्कूल प्रबंधन ज्यादा से ज्यादा लाभ कमा सके। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसमें लिखा है कि कोई भी प्राइवेट स्कूल अभिभावकों को स्कूल से यूनिफार्म और पुस्तकें लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। अगर कोई भी स्कूल ऐसा करता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.