ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

HDFC के बाद अब ICICI बैंक ने दिया शानदार तोहफा, इन ग्राहकों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

Golden Years FD: आरबीआई की तरफ से नीतिगत दरों में बदलाव नहीं करने के फैसले के अगले ही दिन आईसीआईसीआई बैंक ने सीनियर सिटीजन को बड़ी राहत दी है. बैंक ने अपनी गोल्डन इयर्स एफडी स्कीम की डेडलाइन को बढ़ा दिया है.

आईसीआईसी बैंक ने ‘गोल्डन इयर्स एफडी’ की डेडलाइन बढ़ाईइसमें सीनियर सिटीजन को 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दर ​मिलती हैइसमें समय से पूर्व निकासी पर लगता है जुर्माना

नई दिल्ली: Senior Citizens Special Fixed Deposit: सीनियर सिटिजन्स के लिए जरूरी खबर है. एचडीएफसी के बाद अब आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) सीनियर सिटीजन को राहत देने जा रहा है. ICICI बैंक की तरफ से चलाई जाने वाली स्पेशल FD स्कीम ‘गोल्डन इयर्स एफडी’ (Golden Years FD) की डेडलाइन बढ़ा दी गई है. दरअसल, ये स्कीम 8 अप्रैल को बंद होने वाली थी, लेकिन अब बैंक की तरफ से इसे बढ़ाकर 7 अक्टूबर, 2022 कर दिया गया है. आपको बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए बैंकों की ओर से इस स्कीम को पिछले साल मई 2020 में लॉन्च किया गया था.

क्या है स्पेशल FD स्कीम

इस स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को आम एफडी की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है. गौरतलब है कि अधिकतर बैंक सीनियर सिटीजन को ज्यादा इंट्रेस्ट रेट ऑफर करते हैं, लेकिन, स्पेशल एफडी में उस ब्याज दर पर एडिशनल इंट्रेस्ट रेट का फायदा दिया जा रहा है. आईसीआईसी बैंक ने 20 मई, 2020 को सीनियर सिटीजन के लिए ‘गोल्डन इयर्स एफडी’ नाम से विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम की घोषणा की थी.

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा है फायदा

इस खास स्कीम के तहत बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 20 मई, 2020 से 7 अक्टूबर, 2022 तक की अवधि के दौरान नई जमा और रिन्यू डिपॉजिट पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर मिल रहा है. इसके तहत बैंक 5 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 5.6 फीसदी की नियमित ब्याज दर देता है, लेकिन सीनियर सिटीजन को 6.35 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी. यानी गोल्डन ईयर्स एफडी स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन को 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दर ​मिलती है.

समय से पूर्व निकासी पर लगेगा जुर्माना

इस स्पेशल स्कीम के तहत एफडी कराने वाले सीनियर सिटीजन अगर समय से पहले एफडी तुड़वाते हैं, तो उन्हें 1.25 फीसदी जुर्माना (यानी 1.25 ब्याज कटेगा) लगेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.