ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहबाज शरीफ बने विपक्ष के PM उम्मीदवार, बिलावल भुट्टो बन सकते हैं विदेश मंत्री- रिपोर्ट्स

पाकिस्तान में नई सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। खबर है कि विपक्ष ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री के तौर पर अपना उम्मीदवार नामित किया है। पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम का फैसला सोमवार को होना है। इमरान खान के सत्ता से बाहर होने के बाद शरीफ ने ट्वीट के जरिए मीडिया, वकीलों का आभार जताया था। रविवार को इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। उनके खिलाफ 174 सांसदों ने वोट दिया था।
रविवार को विपक्षी दलों ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के शहबाज शरीफ को विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार नामित किया है। शहबाज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई हैं। रविवार को उन्होंने ट्वीट किया, ‘मीडिया, नागरिक समाज, वकीलों, मेरे कायद नवाज शरीफ, आसिफ जरदारी, मौलाना फजल-उर-रहमान, बिलावल भुट्टो, खालिद मकबूल, खालिद मगसी, मोसिन डावर, अली वजीर, आमिर हैदर होती और सभी पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का संविधान के लिए खड़े होने के लिए धन्यवाद।’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अटकलें हैं कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो को पाकिस्तान का अगला विदेश मंत्री बनाया जा सकता है। वह पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्र आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं। खास बात है कि इमरान खान को सत्ता से बाहर करने के दौरान शरीफ का नाम खास चर्चा में रहा था। वह तीन बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.