ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

करनाल में तैयार होंंगे इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी

विश्व पटल पर खेलों में प्रदेश का नाम पहले नंबर पर आए इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से बेहतर खेल नीति के साथ-साथ खेल सुविधाओं की कमी नहीं आने दी जा रही है। भाजपा कार्यकाल के दौरान प्रदेश के कई जिलों में सिंथेटिक ट्रैक की सौगात मिली है वहीं करनाल में अब कबड्डी खिलाड़ियों को इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। कर्ण स्टेडियम में पुरानी बिल्डिंग को तोड़ कर कबड्डी खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनेगा जबकि एक इंडोर स्टेडियम कैलाश गांव में बनाने की घोषणा की गई है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 14 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है। कैलाश गांव में बनने वाले इस हाकी मैदान पर जिला के खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों का अभ्यास कर सकेंगे। एस्ट्रोटर्फ हाकी मैदान को लेकर खिलाड़ियों की वर्षों से मांग थी जोकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी की है। साथ ही यहां पर दो करोड़ रुपये की लागत से कबड्डी के इंडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। गांव कैलाश में 14 करोड 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले हाकी स्टेडियम का खिलाडियों को अधिक लाभ मिलेगा और राष्ट्रीय स्तर के हाकी प्रतियोगिताओं के आयोजन करनाल जिला में हो सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.