ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बदरवास में आतिशबाजी में हुआ धमाका, मां-बेटी की माैत, 20 घायल

शिवपुरी    बदरवास में मंसूरी परिवार के मकान में आज आतिशबाजी में विस्फाेट हाे गया। जिससे घर के साथ ही आसपास के मकानाें की दीवाराें में भी दरारें आ गईं। इस हादसे में मां बेटी की माैत हाे गई है, जबकि 20 लाेग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर घायलाें काे गुना एवं मेडिकल कालेज शिवपुरी में रैफर कर दिया गया है। बदरवास में मंसूरी परिवार का मकान है। ये परिवार सालाें से आतिशबाजी बनाने का काम करते हैं। स्टेट बैंक के पास बने इस मकान में करीब 25 सदस्य निवास करते हैं। आज दाेपहर 12 बजे मकान में तेज धमाका हुआ। विस्फाेट इतना तेज था कि आसपास का पूरा इलाका दहल गया, साथ ही मकानाें में दरारें भी आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं दमकल अमला माैके पर पहुंच गया। घायलाें काे तत्काल इलाज के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस हादसे में एक 8 वर्षीय बेटी उमेरा पत्नी इमरान एवं बेबी पत्नी इमरान उम्र 30 साल की माैत हाे गई। हादसे में 20 लाेग घायल हुए हैं। गंभीर घायलाें काे इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कालेज एवं गुना के अस्पतालाें में रैफर कर दिया गया है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का अनुमान है कि धमाका आतिशबाजी में हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं क्षेत्रीय लाेग भी धमाके के बाद से काफी डरे हुए हैं।

मां बेटी की माैत

बेबी पत्नी इमरान उम्र 30 साल, उमेरा पत्नी इमरान उम्र 8 साल

पहले भी हाे चुके हैं हादसेः

मंसूरी परिवार के मकान में विस्फाेट की घटना पहली नहीं है, इसके पहले भी तीन बार हादसे हाे चुके हैं। सूत्राें की मानें ताे पूर्व मे् हुए हादसाें में 3-4 लाेगाें की माैत हाे चुकी है। इन हादसाें में कई लाेग घायल हुए हैं, जबकि कुछ ताे दिव्यांग भी हाे चुके हैं। रिहायशी इलाके में आतिशबाजी बनाने का काम हाेने से हमेशा ही खतरे की आशंका बनी रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.