ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

श्रीलंका नहीं कर सकेगा 51 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज का भुगतान

आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका ने आज बड़ा ऐलान किया है। श्रीलंका ने आज विदेशी कर्ज चुकाने में असमर्थता जताई है यानी श्रीलंका ने अपने आप को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है। आज देश के वित्त मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी है। श्रीलंका के वित्त मंत्रालय ने बताया कि वह दूसरे देशों के कर्ज का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। श्रीलंका ने कहा कि कर्जदाता अपने कर्ज पर ब्याज ले सकते हैं या फिर वह श्रीलंकाई रुपये में कर्ज राशि को वापस ले सकते हैं। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पूरी तरह से खत्म हो गया है, जिसकी वजह से वह डॉलर में भुगतान करने की स्थिति में नही है।

श्रीलंका का कुल दूसरे देशों से लिया गया कर्ज 5,100 करोड़ डॉलर का है। वहीं, पिछले साल की बात करें तो उस समय देश पर कुल कर्ज 3,500 करोड़ डॉलर का था। इस तरह एक साल में देश का कर्ज 1,600 करोड़ डॉलर तक बढ़ गया। देश ने कुल कर्ज का 47 फीसदी हिस्सा डेट मार्केट से लिया है। इसके अलावा कुल लोन में चीन का कर्ज करीब 15 फीसदी है। वहीं, एशियन डेवलेपमेंट बैंक का 13 फीसदी, वर्ल्ड बैंक का 10 फीसदी, जापान का 10 फीसदी और भारत का 2 फीसदी है। देश में इस समय आर्थिक संकट काफी गहरा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.