सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सफारी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेरठ रेफर किया गया है।पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार ये सभी युवक कार में सवार होकर हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.