ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अलीगढ़ के निजी अस्पताल में महिला की मौत से नाराज परिजनो ने किया हंगामा

अलीगढ़ । गांधीपार्क थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत पर मंगलवार सुबह हंगामा हो गया। महिला ने सोमवार रात को आपरेशन से एक बच्ची को जन्म दिया था। वहीं मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझकर शांत किया।

नौरंगाबाद छावनी स्थित नट वाली गली निवासी 32 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी धर्मवीर को सोमवार शाम को जीटी रोड स्थित ज्वालापुरी चौकी के सामने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में महिला ने आपरेशन से बेटी को जन्म दिया। इधर, मंगलवार तड़के महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद महिला की मौत हो गई। इसे लेकर महिला के स्वजन व अन्य लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर वंशीधर पांडेय ने बताया कि अस्पताल में महिला की मौत हुई है। स्वजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.