हैदराबाद ने गुजरात को आठ विकेट से हराया
हैदराबाद की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत है जबकि गुजरात को पहली हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2022 के 21वें मुकाबले में हैदराबाद ने गुजरात के 163 रन के लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।हैदराबाद की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने सर्वाधिक 57 और अभिषेक शर्मा ने 42 रन बनाए। वहीं निकोलस पूरन 18 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.