ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिग्विजय पर केस दर्ज खरगोन मामले में गलत ट्वीट कर फंसे, सीएम शिवराज ने कही ये बात

मध्य प्रदेश में आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह द्वारा आज संवेदनशील मुद्दे पर विवादित ट्वीट के बाद धार्मिक उन्माद फैलाने और अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

शिवराज ने भी की थी प्रतिक्रिया

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने आज खरगोन जिले में सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित अनेक ट्वीट किए। इस दौरान उन्होंने एक फोटो भी ट्वीट किया था। इसमें दिखाई दे रहा है कि धारदार हथियार और भगवा धारण किए कुछ व्यक्ति एक मस्जिद पर भगवा फहरा रहे हैं। इसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया और कहाकि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से गलत जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि दिग्विजय ने भगवा झंडा फहराने का जो फोटो ट्वीट किया है, वह मध्य प्रदेश का नहीं है। शिवराज ने इसके साथ ही दिग्विजय पर धार्मिक उन्माद फैलाने के षड‌्यंत्र का आरोप लगाया।

बाद में हटा लिया था ट्वीट

शिवराज चौहान ने यह भी कहा था कि प्रदेश को दंगे की आग में झोंकने की साजिश है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई हो सकती है। हालांकि दिग्विजय सिंह ने कुछ समय के बाद ट्वीट से इस फोटो को हटा लिया था। भोपाल निवासी प्रकाश पांडे नाम के व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने यहां दिग्विजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 58/22, 153ए (1), 295ए, 465 और 505(2) आदि के तहत मामला दर्ज कर प्रकरण जांच में ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.