कंगना रनोट की फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट असल जिंदगी में काफी धाकड़ हैं। उनका यही अंदाज उनकी फिल्म ‘धाकड़’ के टीजर में भी फैन्स को देखने को मिल रहा है। कंगना रनोट ने हाल ही में अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर करके ये बताया था कि उनकी फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर 12 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। कंगना रनोट के पोस्टर ने फैन्स के मन में उनकी फिल्म के टीजर को देखने की उत्सुकता को बढ़ा दिया था। अब फाइनली कंगना रनोट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धाकड़’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें कंगना का धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.