सरकारी कर्मचारियों पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, लंच ब्रेक में की बड़ी कटौती
मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर टीम 9 की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लंबे लंच ब्रेक लेने की शिकायतें मिली हैं, जिससे कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मंगलवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लंच ब्रेक को घटाकर आधे घंटे कर दिया है. मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर टीम 9 की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लंबे लंच ब्रेक लेने की शिकायतें मिली हैं, जिससे कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है
सीएम का निर्देश- आधे घंटे से अधिक ना हो लंच ब्रेक
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लंच ब्रेक 30 मिनट से अधिक ना हो. सरकारी कर्मचारियों के लिए दोपहर 1.30 बजे लंच ब्रेक लेना आम बात हो गई है. और दोपहर 3.30 बजे या शाम 4 बजे के आसपास काम पर लौटकर आते हैं. दोपहर के भोजन के लिए घर जाने वाले वरिष्ठ अधिकारी भी तीन घंटे तक का ब्रेक लेते हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.