क्रिप्टो बाजार में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन का हाल बुरा, इंडियन शिबा में तेजी
Cryptocurrency News : एक सप्ताह से लगातार गिरावट के चलते पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) घटकर 1.84 ट्रिलियन डॉलर आ चुका है. दोनों बड़ी करेंसीज़ बिटकॉइन और इथेरियम में जबरदस्त गिरावट है.
नई दिल्ली. आज, मंगलवार 12 अप्रैल, को क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सुबह 9:48 बजे तक 5.40% की गिरावट आई है. एक सप्ताह से लगातार गिरावट के चलते पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप (Global Crypto Market Cap) घटकर 1.84 ट्रिलियन डॉलर आ चुका है.
दोनों बड़ी करेंसीज़ बिटकॉइन और इथेरियम में जबरदस्त गिरावट है. पिछले एक सप्ताह में इन दोनों करेंसीज़ में 15 फीसदी की कमी आ चुकी है. बिटकॉइन एक बार फिर 40 हजार डॉलर के प्राइस से नीचे आ चुका है.
Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से मंगलवार को खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन (Bitcoin Price Today) 5.81% गिरकर $39,695.86 पर ट्रेड कर रहा है. पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन के प्राइस में 15.01% की गिरावट आई है. इथेरियम का प्राइस (Ethereum Price Today) पिछले 24 घंटों में 6.07% गिरकर $2,981.94 रह गया. पिछले 7 दिनों में इसमें 15.35% की गिरावट आई है. खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व 41.2% है तो इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 19.6% है.
सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइनपिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा उछलने वाले टोकन्स में SafeDogecoin (SAFEDOGE), ChikinCoin (CKC) और Indian Shiba Inu (INDSHIB) शामिल रहे. SafeDogecoin (SAFEDOGE) में पिछले 24 घंटों में 1026.22% का उछाल आया है. ChikinCoin (CKC) 304.22% के उछाल के साथ दूसरे नंबर पर है. Indian Shiba Inu (INDSHIB) में 273.68% का उछाल देखने को मिला है.
कौन-से कॉइन में कितना बदलाव-डोज़कॉइन (Dogecoin – DOGE) – प्राइस: $0.1359, बदलाव (24 घंटों में): -7.35%, बदलाव 7 दिनों में: -9.38%-टेरा लूना (Terra – LUNA) – प्राइस: $82.45, बदलाव (24 घंटों में): -5.88%, बदलाव 7 दिनों में: -29.01%-एक्सआरपी (XRP) – प्राइस: $0.7001, बदलाव (24 घंटों में): -5.15%, बदलाव 7 दिनों में: -15.35%-शिबा इनु (Shiba Inu) – प्राइस: $0.00002224, बदलाव (24 घंटों में): -8.60%, बदलाव 7 दिनों में: -16.77%-बीएनबी (BNB) – प्राइस: $398.91, बदलाव (24 घंटों में): -3.62%, बदलाव 7 दिनों में: -12.41%-कार्डानो (Cardano – ADA) – प्राइस: $0.9266, बदलाव (24 घंटों में): -8.75%, बदलाव 7 दिनों में: -23.47%-सोलाना (Solana – SOL) – प्राइस: $99.65, बदलाव (24 घंटों में): -9.41%, बदलाव 7 दिनों में: -25.33%-एवलॉन्च (Avalanche) – प्राइस: $75.15, बदलाव (24 घंटों में): -4.91%, बदलाव 7 दिनों में: -22.13%
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.