ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

संवेदनशील प्रयास के साथ लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को हर हाल में पहुंचे… उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद में मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की कहा…पंचायत सरकार भवनों को क्रियाशील करें, शहरी निकायों में आरटीपीएस काउंटर की व्यवस्था हो।
पटना 12 अप्रैल 2022
बिहार के उपमुख्यमंत्री -सह- प्रभारी मंत्री, पटना जिला श्री तारकिशोर प्रसाद ने आज मसौढ़ी अनुमंडल के अंतर्गत विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय के कार्यक्रमों को क्रियान्वित करने हेतु अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करें और बिहार सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वांछित लाभार्थियों को हर हाल में पहुंचे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत सरकार भवनों को क्रियाशील रखें। पंचायत सरकार भवन स्थित कार्यालय में प्रत्येक शुक्रवार को अनिवार्य रूप से पंचायत स्तरीय कर्मी बैठें, ताकि स्थानीय आम जनमानस को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों को सरकार की योजनाओं की समुचित जानकारी हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए गए ताकि योजना कब तक शत-प्रतिशत लाभ धरातल पर पहुंच सके।
मसौढ़ी नगर निकाय की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक नगर निकायों में आरटीपीएस काउंटर अनिवार्य रूप से संचालित किया जाए तथा नाला को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मसौढ़ी नगर परिषद क्षेत्र में बस स्टैंड के लिए भूमि चिन्हित कर अविलंब प्रस्ताव भेजें, ताकि इसके निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड एवं शहरी निकायों ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, इंदिरा आवास योजना हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची प्रकाशित की जाए। साथ ही, उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मसौढ़ी अनुमंडल के अंतर्गत जितने भी भूमिहीन विद्यालय हैं, उसके लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उसकी सूची संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी मुख्यालय को संयुक्त प्रतिवेदन भेजें। उन्होंने कहा कि सरकार की अधिकांश कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन, डी.बी.टी. की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके लिए लाभार्थियों की सुविधा हेतु वसुधा केंद्रों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। साथ ही परिमार्जन ऐप पर उपलब्धि को शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में उपस्थित पाटलिपुत्र के सांसद श्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और सुशासन का एहसास आम नागरिकों को हो, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता के साथ काम करें। विधायक श्री गोपाल रविदास ने कहा कि सरकार के संवेदनशील प्रयास से भूमिहीनों को बासगीत पर्चा एवं बंदोबस्त पर्चा मिल रहा है परंतु कई स्थानों पर उनके दखल-दहानी में कठिनाई होती है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ऐसे भूमिहीनों को दखल दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करे। बैठक के दौरान दाखिल खारिज, परिमार्जन, भू लगान वसूली, कोविड के अनुग्रह अनुदान, मुख्यमंत्री पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री पक्की गली नाली योजना, आवास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, लोक शिकायत निवारण, आरटीपीएस इत्यादि अन्य विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान पाटलिपुत्र के सांसद श्री राम कृपाल यादव, विधान पार्षद् श्री नीरज कुमार, विधायक श्री गोपाल रविदास, जिला पदाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, विकास आयुक्त श्री ऋची पांडे, सहायक समाहर्ता, मसौढ़ी के अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी, धनरूआ, पुनपुन और मसौढ़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.