दुर्गा मंदिर में हुई प्रेमी जोड़ी की शादी
रामगढ़ (कैमूर),
मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर में प्रेमी जोड़ी की हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी कराई गई। बता दें कि तकरीबन 2 सालों से प्रेमी युगल की प्रेम कहानी चल रही थी। जिसको आज मंगलवार के दिन शादी के बंधन में परिजन के रजामंदी के साथ दोनों पंचायत के मुखिया प्रतिनिधियों के समक्ष शादी करा दी गई। वहीं थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने कहा कि सोमवार की देर शाम ग्रामीणों द्वारा एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था। वहीं पुलिस ने प्रेमी जोड़ी के परिजनो को थाने में बुलाया गया। वही समझा-बुझाकर प्रेमी जोड़ी को हिंदू रीति रिवाज के साथ सादी कराई गई। वहीं थानेदार ने कहा कि प्रेमिका रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोहरोवला गांव निवासी राम रतन राम के बेटी उजाला कुमारी व प्रेमी युवक दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी मुंशी बिंद के बेटा दिनेश कुमार है। मौके पर कल्याणपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, कल्याणपुर उपसरपंच जयप्रकाश राम, देवहालिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बाबू लाल यादव, आकाश कुमार, मुकेश कुमार, रजनीकांत राम, धर्मेंद्र बिंद, नंदलाल राम, सुनील कुमार, विजय कुमार राम, लखन बिंद, समय बिंद सहित कई लोग मौजूद रहे