ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हजारों श्रद्धालुओं को करीब पांच घंटे तक लड्डू और पानी बांटती रहीं मंत्री लेसी सिंह

पूर्णिया: ये मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे रामभक्तों की सेवा करने का पुण्य प्राप्त हुआ। ये बात मंत्री लेसी सिंह ने कही। वे पूर्णिया में आयोजित रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंची थीं। विदित हो कि रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवी द्वारा रामभक्तों की सेवा करने के लिये तकरीबन 128 स्टॉल बनाये गए थे।
सभी स्टॉलों में रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल हजारों रामभक्तों के लिये नींबू पानी, शर्बत, लस्सी, ठंडा पानी, दूध एवं मिठाई की व्यवस्था की गई थी, ताकि हजारों रामभक्त जब शोभायात्रा में नाचते-गाते निकलेंगे तो उनकी सेवा में कोई कमी न हो। इन्हीं स्टॉलों में पूर्णिया की बेटी खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने स्वयं खड़े होकर तकरीबन पांच घंटे तक शहर के अतिव्यस्ततम आरएन साव चौक पर हजारों रामभक्तों को लड्डू और पानी बांटती रहीं और रामभक्तों का आशीर्वाद लेती रहीं। इनकी भक्ति की चर्चा आज पूरे जिले में हो रही है। शहर के प्रबुद्धजनों ने कहा कि धर्म-कर्म में भी मंत्री जी का कोई जोड़ नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.