ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र सरकार का दावा बेटे के साथ ‘लापता’ हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया

मुंबई । विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत को संरक्षित करने के लिए एकत्र किए गए 57 करोड़ रुपये के कोष की कथित धांधली के संबंध में मामला दर्ज किए जाने के बाद से भाजपा नेता किरीट सोमैया और उनके बेटे ‘गायब’ बताए जा रहे हैं। मुंबई से पूर्व सांसद किरीट सोमैया और उनके बेटे नील पर इस मामले में आरोप लगाए गए हैं। महाराष्ट्र के गृह विभाग का दावा है कि आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए चलाए गए चंदा वसूली अभियान में कथित भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद से किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया अंडरग्राउंड हो गए हैं। मुंबई पुलिस को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही दोनों का कोई अता पता चल रहा है। महाराष्ट्र गृह विभाग के अनुसार, किरीट सोमैया और उनके बेटे नील का पता नहीं चल पाया है कि वह कहां हैं। इससे पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर. एन. रोकड़े की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। न्यायाधीश ने किरीट की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे पता चलता है कि आरोपी ने सेवामुक्त विमानवाहक युद्धपोत को विखंडन से बचाने के लिए किस प्रकार पैसे एकत्र किए लेकिन उसे राज्यपाल कार्यालय में जमा नहीं किया। इस बीच राकांपा ने किरीट सौमैया और उनके बेटे के कथित लापता होने पर भी सवाल खड़ा किया है। रकांपा ने सोमवार को सवाल किया कि भाजपा नेता किरीट सोमैया, जिन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, वह “गायब” कैसे हो सकते हैं।” महाराष्ट्र राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने एक बयान में कहा कि क्या वह “मिस्टर इंडिया” हो गए हैं। उन्होंने कहा, “जेड श्रेणी की सुरक्षा वाला व्यक्ति अचानक कैसे गायब हो जाता है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.