ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बंगाल कांग्रेस नेता की हत्या के मुख्य गवाह की आत्महत्या की जांच करेगी सीबीआई

कोलकाता | कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में झालदा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की हत्या के प्रमुख गवाह निरंजन वैष्णब की आत्महत्या की सीबीआई जांच करवाने का आदेश दिया। मंगलवार को, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कहा कि चूंकि तपन कंडू की हत्या और निरंजन वैष्णब की आत्महत्या आपस में जुड़ी हुई है, इसलिए सीबीआई को दोनों मामलों में समानांतर जांच करनी चाहिए।

13 मार्च को तपन कंडू की हत्या कर दी गई थी, जब वह अपनी पत्नी के साथ शाम की सैर कर रहे थे, पूर्णिमा कंडू और बैष्णब भी उनके साथ थे।

सुसाइड नोट में, बैष्णब ने तपन कंडू की हत्या का भी उल्लेख किया, जिसके वह एक प्रत्यक्षदर्शी थे और कहा कि जिस दिन से दुखद घटना हुई थी, तब से हत्या का दृश्य उसे सता रहा था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पुरुलिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नेपाल महतो ने कहा कि बैष्णब की आत्महत्या की सीबीआई जांच आवश्यक थी क्योंकि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में राज्य पुलिस के दबाव का उल्लेख किया था। महतो ने कहा, “अब मुझे विश्वास है कि सीबीआई दुखद आत्महत्या के पीछे की साजिश का खुलासा करेगी।”

माकपा केंद्रीय समिति के सदस्य डॉ सुजान चक्रवर्ती ने कहा कि कुछ मामलों में सीबीआई जांच के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के लगातार आदेश साबित करते हैं कि राज्य पुलिस की विश्वसनीयता नीचले स्तर पर है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तापस रॉय ने कहा कि मामलों को सुलझाने के सीबीआई के पिछले रिकॉर्ड वास्तव में एक अच्छी तस्वीर पेश नहीं करते हैं। रॉय ने कहा, “मैं कलकत्ता उच्च न्यायालय के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। अब देखते हैं कि सीबीआई इस मामले में क्या प्रगति करती है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.