ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को तेजी से कंट्रोल करेंगे ये फल

कोलेस्ट्रॉल का सीधा-सीधा संबंध हमारे दिल से होता है। कोलेस्ट्रॉल, रक्त में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल के स्तर का बढ़ना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है, हृदय रोग उनमें से एक है।कोलेस्ट्रॉल से निजात पाने के लिए सही खान-पान के विषय में जानकारी होना बहुत जरूरी है। इसे कम या नियंत्रित करने के लिए कई तरह के खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल किया जा सकता है।

स्ट्रॉबेरी – स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
पपीता – पपीते में प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामीन सी और एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने से रोकता है।सेब – सेब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटा कर रक्तचाप की मात्रा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ब्लड प्रेशर भी सामान्य बना रहता है।नाशपाती – नेचुरल विटामिन, मिनरल और एंजाइम के साथ-साथ नाशपाती में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।एवोकाडो – इसमें कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने वाला बीटा सिटोस्टेरॉल होता है, जो भोजन से मिलने वाले कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है।अंगूर – अंगूर में पाए जाने वाले फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के कारण इसे कोलेस्ट्रॉल के प्रबंधन में काफी लाभदायक माना जाता है।खट्टे फल – खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर और नींबू आदि विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के अलावा, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.