ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वढ़ती महंगाई के बीच नींबू ने खट्टे किये लोगों के दांत

बाराबंकी। पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने वैसे ही आम लोगों का तेल निकाल रखा है, वहीं अब भीषण गर्मी के मौसम में शिकंजी से राहत पहुंचाने वाले नींबू की बढ़ती कीमत लोगों के पसीने छुड़ा रही है। कुछ दिनों से नींबू के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जो नींबू पहले सौ रुपए किलो बिक रहा था, आज उसकी कीमत लगभग ढाई से तीन गुना ज्यादा हो गई है। बाराबंकी में तो एक नग नींबू 15 रुपए तक का बिक रहा है। ऐसे में यहां नींबू बेचने वाले दुकानदार अब डंडा लेकर अपने माल की सुरक्षा कर रहे हैं। वहीं भीषण गर्मी में नींबू के दाम में हुई बढ़ोतरी से परेशान लोगों ने नींबू खरीदना ही बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि इतना महंगा नींबू खरीदेंगे, तो बाकी सब्जी कैसे खरीद पाएंगे।
आलम यह है कि इस समय यहां एक नींबू 10 से 15 का बिक रहा है, जबकि 60 से 75 रुपये का ढाई सौ ग्राम और 300 रुपये किलो तक बिक रहा है। जिसके चलते नींबू बेचने वाले दुकानदार अब डंडा लेकर अपना धंधा कर रहे हैं। उनका कहना है कि ग्राहक जबरन कम पैसे देकर नींबू उठाने लगता है। जिसके चलते वह डंडा लेकर मजबूरी में ठेला लगाते हैं। जिससे वह अपने माल को बचा सकें। पूरा मामला बाराबंकी में रेलवे स्टेशन रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी का है। यहां सब्जी का ठेला लगाने वाले दुकानदार डंडा लेकर नींबू की सुरक्षा करने को मजबूर हैं। उनका कहना है कि लोग सब्जी खरीदने आते हैं और कभी-कभी कम पैसे या मोल-तोल करके जबरन नींबू उठाने लगते हैं। जबकि इस समय नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। भीषण गर्मी में नींबू के दाम में हुई बढ़ोतरी से परेशान लोगों का कहना है कि, उन्होंने अब नींबू खरीदना ही बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि इतना महंगा नींबू खरीदेंगे, तो बाकी सब्जी कैसे खरीद पाएंगे। क्योंकि हम लोगों की कमाई तो सीमित ही है, लेकिन महंगाई बढ़ती ही जा रही है। लोगों का कहना कि है पेट्रोल-डीजल की तरह नींबू और बाकी सब्जियों के दामों में उछाल आया है। ऐसे में हम लोगों का बजट कैसे मैनेज होगा, यह सोचने वाली बात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.