ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किसानों और सांसदों के निलंबन पर सोनिया गांधी ने किया सरकार पर हमला, बताया अपमानजनक

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कीमतों में वृद्धि, किसानों की मांगों और सीमा पर तनाव को लेकर बुधवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर संसद में चर्चा पर जोर देगी। कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने नगालैंड में 14 नागरिकों की हत्या पर भी गहरा दुख व्यक्त किया। उन्‍होंने कहा कि इन पीडि़त परिवारों के लिए न्याय जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सीपीपी की बैठक में सोनिया गांधी ने सांसदों के निलंबन पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने इस कदम को अपमानजनक और कहा कि यह अभूतपूर्व है कि उन्हें शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यहां तक कहा कि यह संविधान और राज्यों की परिषद में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों का उल्लंघन करता है। सोनिया गांधी ने कहा कि समूचा विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट है और सरकार के माफी मांगने तक इससे पीछे नहीं हटने वाला है।

आपको बता दें कि सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर कांग्रेस समेत दूसरी विपक्षी पार्टियां लगातार सदन में भी काफी हल्‍ला कर रही हैं। वहीं सरकार की तरफ से कहा गया है कि यदि निलंबित सांसद माफी मांग लेते हैं तो सरकार उनके निलंबन को रद करने पर विचार कर सकती है। हालांकि सरकार की इस मांग को कांग्रेस समेत दूसरी पार्टी ने ठुकरा दिया है। संसद के सेंट्रल हाल में हुई सीपीपी की बैठक के दौरान कांग्रेस के सभी सांसद मौजूद रहे।

सोनियाnगांधी ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े हर मुद्दे पर सदन में चर्चा करना चाहती है, लेकिन सरकार उनसे बच रही है। सीपीपी की बैठक में उन्‍होंने देश में बढ़ती महंगाई का भी मुद्दा उठाया। इसके लिए भी उन्‍होंने सरकार को आड़े हाथों लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.