ब्रेकिंग
कोलकाता रेप केस: क्या आरोपी को बेल दे दें? कोर्ट में CBI के वकील के नदारद रहने पर जज हुईं नाराज हिमाचल प्रदेश: शिमला, सोलन और सिरमौर में बाढ़ की चेतावनी, 47 सड़कों पर यातायात ठप पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर पर बड़ा एक्शन, केंद्र सरकार ने किया बर्खास्त लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, 20 लोग दबे, एक की मौत… SDRF-NDRF मौके पर थाने में पेट्रोल छिड़ककर युवती लगाने लगी आग, लोगों ने बचाया तो बताई कहानी लिस्ट आते ही कांग्रेस में बगावत, राजेंद्र जून, कपूर सिंह नरवाल ने पार्टी को कहा अलविदा भगवान शिव पर दिया गलत बयान, संतों में आक्रोश… अब अनिरुद्धाचार्य ने मांगी माफी हरियाणा: बेटों को MLA बनाने की ख्वाहिश…हुड्डा-सुरजेवाला के दांव पर सोनिया ने लगाया ‘ब्रेक’ 4 परिवार, 45 लाख वोटर्स… जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने के लिए बीजेपी का यह फॉर्मूला क्या है? विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में जाने से क्या बृजभूषण सिंह को मिल पाएगी सियासी संजीवनी?

पंजाब की पहचान को लेकर गजेंदर शेखावत ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

जालंधर: भाजपा इंडस्ट्रियल सेल पंजाब की तरफ से बीते दिन स्थानीय होटल में एक मीटिंग की गई जिसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंदर सिंह शेखावत ने विशेष तौर पर शिरकत करके महानगर के उद्योगपतियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और हल करने का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि 80 के दशक में जी.डी.पी. के हिसाब के साथ पंजाब राज्य देश का नंबर-1 राज्य था परन्तु अफसोस कि आज पंजाब 16वें नंबर पर पहुंच गया है और पंजाब की पहचान नशाखोरी, रेत माफिया, भ्रष्टाचार, बढ़ती बेरोजगारी के रूप में हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा की वजह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों में औद्योगिक विकास बहुत तेजी के साथ हो रहा है परन्तु दुख की बात है कि पंजाब का उद्योग पिछड़ रहा है। भाजपा इंडस्ट्रियल सेल पंजाब के कन्वीनर आशुतोष वधवा ने शेखावत का स्वागत करते हुए उनको राज्यों के उद्योगों की मौजूदा स्थितियों से जानकार करवाया। मीटिंग में इंस्टीच्यूट आफ चार्टर्ड अकाऊंटेंट्स आफ इंडिया की जालंधर ब्रांच की तरफ से चेयरपर्सन सी.ए. सोनी अरोड़ा, इंद्रजीत अभिलाषी, अश्विनी जिन्दल, सलिल गुप्ता, जालंधर रबड़ मनु एसोसिएशन के मागो, बस बॉडी बिल्डर एसोसीएशन के दविन्दर सिंह, जालंधर आटो पार्ट्स एसोसिएशन के रजत जैन, लघु उद्योग भारतीय के अशोक कुमार, सांत गुप्ता, होलसेल शूज मर्चैंट एसोसिएशन के प्रवीण हांडा, हैंडटूल्ज एसोसीएशन के अजय गोस्वामी और जालंधर प्रिंटर्ज एसोसीएशन के अश्विनी शामिल थे। गुप्ता ने अपने-अपने इलाकों की अलग-अलग समस्याओं बारे बताया और शेखावत को मांग-पत्र भी सौंपा।

मीटिंग में सोम प्रकाश (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री), राकेश राठौर (राज उपप्रधान, भाजपा), सुभाष शर्मा (राज्य जनरल सचिव, भाजपा), मनोरंजन कालिया (पूर्व मंत्री), के.डी. भंडारी (पूर्व सांसदीय सचिव), महिंद्र भगत, अनिल सच्चर, सर्बजीत सिंह मक्कड़, अनिल शर्मा, मीनू शर्मा, अमित तनेजा, विपन शर्मा, प्राणनाथ चड्ढा (यूनिवर्सल स्पोर्ट्स), दीवान अमित अरोड़ा, सुरिन्दर महे, सुशील शर्मा, तरविन्दर राजू, अशोक सोबती, विजय भंडारी, अरुण बजाज, राजीव ढींगरा, किरण जगोता, विजय चोपड़ा व अन्य उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.