ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बोल्ट और सोफी को मिला न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार  

न्यूजीलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन को शानदार प्रदर्शन के लिए न्यूजीलैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का पुरस्कार मिला है। ये पुरस्कार तीन दिनों तक जारी एक ऑनलाइन समारोह में दिए जाएंगे। टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बोल्ट को यह पुरस्कार मिला है । न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी और बोल्ट ने अपनी टीम के फाइनल तक के सफर में अहम भूमिका निभाते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 13 विकेट लिए थे। बोल्ट के अलावा इन पुरस्कारों की दौड़ में तेज गेंदबाज टिम साउथी, डेवोन कॉनवे और स्पिनर ईश सोढ़ी भी शामिल थे।
बोल्ट ने कहा कि टी20 एक ऐसा प्रारूप है जिसका मैं काफी आनंद उठाता हूं और बेहतर गेंदबाज बनने के लिए लगातार अपने खेल से तालमेल बैठाने का प्रयास करता हूं। यह पुरस्कार जीतना विशेष है। वहीं दूसरी ओर सोफी ने लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। उन्होंने चार मैच में 29.50 की औसत से 118 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 113.46 रहा। उनका शीर्ष स्कोर होव में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन रहा।
सर्वश्रेष्ठ प्रशंसक क्षण क्राइस्टचर्च टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम टेस्ट के साथ संन्यास ले रहे रोस टेलर के अंतिम विकेट को चुना गया। इसके अलावा मेली केर और माइकल ब्रेसवेल को वेलिंगटन की ओर से शानदार प्रदर्शन के लिए अपने अपने वर्ग में ‘सुपर स्मैश प्लेयर आफ द ईयर’ चुना गया। पुरस्कारों के दूसरे दिन प्रथम श्रेणी और घरेलू बल्लेबाजी और गेंदबाजी कप के अलावा साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चुने जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.