युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत
83वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में खेलने जा रहे राष्ट्रीय सब जूनियर और कैटेड विजेता पैडलर तमिलनाडु के विश्वा दीनदयालन का रविवार को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस दर्दनाक हादसे में विश्वा के तीन साथी खिलाड़ी जख्मी हो गए हैं, जिनमें एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
तमिलनाडु के ये टेबल टेनिस खिलाड़ी गुवहाटी से टैक्सी के जरिए शिलांग जा रहे थे। रास्ते में 12 पहिए के ट्रेलर ने उनकी टैक्सी को चपेट में ले लिया। टैक्सी ड्राइवर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि विश्वा को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। विश्वा राष्ट्रीय टेबल टेनिस में खेलने के बाद 27 अप्रैल को विश्व टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर खेलने के लिए भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रिया जाने वाले थे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.