ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की ‘थार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है फिल्म

 नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर जल्द ही एक साथ फिल्म थार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिकिस पर रिलीज की जाएगी। जिसका पहला ट्रेलर आज 18 अप्रैल को रिलीज किया गया है। ट्रेलर काफी रोचक है, जिसमें अनिल कपूर पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं हर्षवर्धन छोटे बिजनेस के रूप में एक तस्कर के रोल में दिखाई पड़ रहे हैं।

थार के इस ट्रेलर की शुरूआत बंजर रेगिस्तान से होती है। जहां अनिल कपूर एक मर्डर की इनवेस्टीगेशन करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद हर्षवर्धन की एंट्री होती है, जो खुद को एंटीक का बिजनेस करने वाला बताते है। लेकिन उनके किरदार की कहानी काफी उलझी हुई और सस्पेंस भरी है। इसके बाद फातिमा सना शेख एक राजास्थानी गांव वाली लड़की के किरदार में दिखती हैं, जो हर्षवर्धन की परर्सनैलिटी से काफी प्रभावित है और उनके करीब जाना चाहती हैं। फिल्म के इस दो मिनट के ट्रेलर ने इतना साफ कर दिया है कि फिल्म थार स्मगलिंग और उससे जुड़े हुए क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है।

राज सिंह चौधरी के निर्देशन में बनी थार एक रिवेंज-नोइर थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्माण अनिल कपूर फिल्म कंपनी के बैनर तले किया गया है। फिल्म थार को 6 मई, 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.