ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SpiceJet 26 अप्रैल से शुरू करेगी नई फ्लाइट्स, इन रूट्स पर आसान होगा सफर

Share
Tweet
Share
Share
Email

स्‍पाइसजेट (SpiceJet) की शुरू होने वाली फ्लाट्स के लिए बुकिंग चालू हो चुकी है. यात्री कंपनी की वेबसाइट पर बुकिंग करा सकते हैं. स्‍पाइसजेट घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय, दोनों ही रूट्स पर नई फ्लाइट्स (flights) शुरू करेगी. इसके अलावा कुछ घरेलू रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्‍या भी बढ़ाएगी.

नई दिल्‍ली. स्‍पाइसजेट (SpiceJet) अपनी सेवाओं का लगातार विस्‍तार कर रही है. कोविड-19 के केसों में कमी होने के बाद हवाई यात्रियों की संख्‍या में भारी इजाफा हुआ है. इसके अलावा, अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध हटने से भी बहुत से देशों से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्‍या में बढ़ोतरी हुई है. इसी को ध्‍यान में रखते हुए अब स्‍पाइसजेट ने 26 अप्रैल से कई नई उड़ानें (flights) शुरू करने का फैसला लिया है.

घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय, दोनों ही रूट्स पर नई उड़ानें कंपनी शुरू करने जा रही है. स्‍पाइसजेट ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह इन नए रूट्स पर बोईंग 737 और क्‍यू 400 हवाई जहाजों का संचालन करेगी. जो नई उड़ानें शुरू की जाएंगी, उनमें 2 ऐसी उड़ानें हैं, जो फिलहाल देश की किसी भी एयरलाइन ने चलाई नहीं हैं. इसके अलावा कुछ रूट्स पर फ्लाइट्स के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें – हांगकांग ने 24 अप्रैल तक एयर इंडिया की उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध, तीन यात्री मिले कोरोना संक्रमित

महत्‍वपूर्ण रूट्स पर फोकसस्‍पाइसजेट की सीओओ शिल्‍पा भाटिया ने बताया कि कंपनी घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय रूट पर नई उड़ानें शुरू करने जा रही है. अब अर्थव्‍यवस्‍था महामारी से उबर चुकी है. इससे स्‍पाइजेट को एविशन सेक्‍टर में घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में मदद मिलेगी. भाटिया का कहना है जिन नए रूट्स पर उड़ानें शुरू करने का निर्णय लिया गया है, वे धार्मिक, पयर्टन और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से काफी महत्‍वपूर्ण हैं.

इन उड़ानों से न केवल श्रद्धालुओं को फायदा होगा, बल्कि पर्यटकों और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से यात्रा करने वाले लोगों को भी बहुत सहूलियत होगी. भाटिया का कहना है बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए ये फ्लाइट्स चलाने का फैसला लिया गया है. इनसे स्‍पाइसजेट को अपनी घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय नेटवर्क को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें – Air India Employees Salary: टाटा समूह का हिस्सा बनते ही एयर इंडिया के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, कोरोना पूर्व लेवल पर सैलेरी होगा बहाल

ये फ्लाइट्स होंगी शुरूनॉन स्‍टॉप रूट्स : अहमदाबाद-मस्‍कट (Ahmedabad–Muscat), मुंबई-ढाका (Mumbai–Dhaka), कोझिकोड-जेद्दा (Kozhikode–Jeddah), कोझिकोड-रियाद (Kozhikode–Riyadh), मुंबई-रियाद (Mumbai–Riyadh) और मुंबई-जेद्दा (Mumbai–Jeddah).

घरेलू रूट्स : अहमदाबाद-गोवा (Ahmedabad–Goa Flight), अहमदाबाद-बगडोगरा (Ahmedabad–Bagdogra), अहमदाबाद-शिरडी (Ahmedabad–Shirdi), मुंबई-तिरूपति (Mumbai–Tirupati) और मुंबई-गुवाहाटी (Mumbai–Guwahati.).

इन पर बढ़ेंगे फेरे : दिल्‍ली-जबलपुर, दिल्‍ली-लेह, अहमदाबाद-देहरादून, हैदराबाद-शिरडी, मुंबई-गोवा और मुंबई-श्रीनगर. इसके अलावा स्‍पाइजेट दिल्‍ली-पोरबंदर-दिल्‍ली रूट पर भी उड़ान शुरू करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.