ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिटिया की शादी के लिए 55 हजार रुपए खर्च करेगी शिवराज सरकार

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 38,000 रुपए की सामाग्री दी जाएगी। 11,000 का चेक, 6,000 अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च करने के लिए देंगे। कहने का मतलब ये है कि कुल 55 हजार रुपए तक खर्च होंगे।बिटिया की शादी के लिए 55 हजार रुपए खर्च करेगी ये सरकार, फिर शुरू होगी कन्या विवाह योजना.

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एक बार फिर शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि 21 अप्रैल से हम फिर से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू कर रहे हैं। 21 अप्रैल को पहला कार्यक्रम सीहोर ज़िले से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे।55 हजार रुपए तक खर्च शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 38,000 रुपए की सामाग्री दी जाएगी। 11,000 का चेक, 6,000 अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च करने के लिए देंगे। कहने का मतलब ये है कि कुल 55 हजार रुपए तक खर्च होंगे।क्या है शर्तें: लाभार्थी के लिए जरूरी शर्त ये है कि कन्या मध्यप्रदेश के मूल निवासी होना अनिवार्य है। कन्या की उम्र 18 वर्ष जरूरी है। कन्या को आर्थिक सहायता केवल सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवाह करने पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।सामूहिक विवाह कार्यक्रम न्यूनतम 5 जोड़े होने पर ही आयोजित किया जाएगा। लाभार्थी वर्ग में सामान्य,अन्य पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति शामिल है। इसके लिए आवेदन का कोई शुल्‍क नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.