ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पटना में साइकिल की  बिक्री 15 से 25 तक बढ़ी

पेट्रोल की कीमत 115 रुपये के पार चली गई है। बढ़ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों के कारण लोगों के बीच साइकिल और ई-साइकिल की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पटना में हर महीने लगभग पांच हजार से ज्यादा साइकिल बिक रही है। पहले साइकिल की बिक्री हर महीने औसतन चार हजार के आसपास रहती थी। साइकिल कारोबारियों की माने तो बीते दो महीने में साइकिल की मांग में 15 से 25 प्रतिशत के बीच वृद्धि हुई है। बड़ी संख्या में लोग साइकिल दुकानों पर पहुंच रहे हैं और अपने बजट के अनुरूप साइकिल ढूंढ़ रहे हैं।

बढ़ते पेट्रोल व डीजल की कीमतों के कारण साइकिल के साथ-साथ ई-साइकिल की भी मांग पटना में बढ़ी है। अमन ट्रेडिंग कंपनी व राजधानी साइकिल स्टोर के संचालकों की माने तो वैसे लोग भी पहुंच रहे हैं जो मोटरसाइकिल का विकल्प बैटरी वाले साइकिल में ढूंढ़ रहे हैं। ई-साइकिल की मांग राजधानी में बीस से तीस प्रतिशत तक बढ़ गया है। कई लोग इसलिए भी ई-साइकिल खरीद रहे हैं कि जब साइकिल चलाकर थक जाए तो बैटरी की सहायता से अपने गंतव्य स्थान तक बिना परिश्रम पहुंच सके।

बढ़ते स्टील के दाम साइकिल बिक्री को रोक रहे हैं। कदमकुआं के साइकिल कारोबारी अमन अग्रवाल कहते हैं कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद स्टील के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी का असर साइकिल कारोबार पर भी पड़ा है। अब तक साइकिल की कीमतों में लगभग 25 प्रतिशत का इजाफा हो गया है। चार हजार रुपये में बिकने वाली साइकिल अभी पांच हजार रुपये में बिक रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.