मंदाकिनी बेटे के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर
‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अभिनेत्री मंदाकिनी काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने 1996 में शोबिज को अलविदा कह दिया था। अब 26 साल बाद वह फिर से अपने कमबैक के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही अपने बेटे रब्बिल ठाकुर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं।मंदाकिनी को इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनाने वाले डायरेक्टर साजन अग्रवाल ने कहा कि मंदाकिनी मेरे होमटाउन मेरठ से ही हैं। वहीं, ये गाना भी मां के बारे में है, जिसका नाम ‘मां ओ मां’ है। इस म्यूजिक वीडियो के जरिए उनके बेटे डेब्यू करने जा रहे हैं, तो मेरा भी मंदाकिनी के साथ काम करने का सपना सच हो रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.