ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार फाउंडेशन का ईस्ट कोस्ट चैप्टर न्यूयॉर्क में शुरू

अमेरिका के प्रवासी भारतीयों को बिहार से जोड़ने के उद्देश्य से बिहार फाउंडेशन का ईस्ट कोस्ट चैप्टर न्यूयॉर्क में शुरू किया गया। बिहार फाउंडेशन बिहार सरकार का प्रवासी प्रकोष्ठ है। इसके अध्यक्ष बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद हैं। इसका उद्देश्य राज्य के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में सभी हितधारकों के बीच संबंधों को मजबूत कर उन्हें नया रूप देना है। फाउंडेशन (ईस्ट कोस्ट चैप्टर) के अमेरिका में भारतीय संगठनों के महासंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने एक बयान में कहा कि बिहार फाउंडेशन यूएसए (ईस्ट कोस्ट चैप्टर) की कोर कमेटी की रविवार को बैठक हुई। इसमें बिहार फाउंडेशन यूएसए एनआरबी और बिहार सरकार और इसकी विभिन्न एजेंसियों के बीच निरंतर संपर्क और बातचीत की सुविधा के लिए एक लोकप्रिय मंच के रूप में विकसित हुआ है।

इस साल फरवरी में फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘जमीनी बातें’ पहल ने सैकड़ों एनआरबी को उनके भूमि संबंधी विवादों को सुलझाने में मदद की है। सदस्यों ने बिहार में विभिन्न विकासात्मक और गैर-लाभकारी गतिविधियों पर भी चर्चा की। फाउंडेशन जल्द ही अमेरिका आधारित विशेषज्ञों से कॉलेज के छात्रों को मुफ्त परामर्श प्रदान करने के लिए एक प्रोजेक्ट शुरू कर रहा है। यह पहल छात्रों को शीर्ष आईटी कंपनियों में नौकरी सुरक्षित करने और उत्कृष्ट करियर विकल्प बनाने में मदद करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.