ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

5000 रुपये सस्ता हुआ OnePlus9 Pro 5G का

वनप्लस (OnePlus) ने अपने पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 9 Pro 5G की कीमत में कटौती कर दी है। यह पहला मौका है, जब OnePlus 9 Pro 5G की कीमत में 5000 रुपये की कमी की गई है। बता दें कि फोन को पिछले साल 2021 के मार्च माह में 8 जीबी रैम वेरिएंट को 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि 12 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये थी। OnePlus 9 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है।

नई कीमत

OnePlus 9 Pro स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट की नई कीमत 5000 रुपये घटकर 59,999 रुपये हो गई है। जबकि 12 जीबी रैम की नई कीमत 64,999 रुपये हो गई है। OnePlus 9 Pro 5G को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन मॉर्निंग मिस्ट, पिन ग्रीन और स्टेलर ब्लैक में आता है। फोन को सिटी क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 10,000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद पाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.