सरगुन मेहता पंजाबी फिल्म में आएंगी नजर
टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता, एक्टर रवि दुबे की पत्नी पर्दे पर बहुत ही कम दिखाई देती हैं, हालांकि वह कई गानों की एल्बम में दिखाई देती रहती हैं। अभिनेत्री सरगुन मेहता छोटे पर्दे से लेकर पंजाबी फिल्मों तक का बेहतरीन सफर तय कर चुकी हैं। हाल ही में सरगुन मेहता का गाना ‘पता नहीं जी कौन सा नशा करता है’ रिलीज हुआ था। ये गाना फैंस को खूब पसंद आया था और फैंस के बीच काफी हिट हुआ था। अब अभिनेत्री अपनी आगामी पंजाबी फिल्म लेकर एक बार फिर से हाजिर हैं और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने फिल्म के रिलीज की तारीख भी बता दी है।
सरगुन मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म रिलीज की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी फिल्म ‘सोहरिया दा पिंड आ गया’ 29 जुलाई 2022 रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री की यह एक पंजाबी भाषा की फिल्म होगी। सरगुन ने फिल्म का एक छोटा सा क्लिप शेयर कर किया है। फैंस उनकी नई फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.