ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सुरक्षा कारणों से पुतिन ने अपनी बड़ी बेटी मारिया को वेकेशन पर जाने से रोका 

कीव । रूस और यूक्रेन के बीच लगभग दो महीने से जंग चल रही है। इस जंग के ऐलान के बाद से रूस को ज्यादातर देशों का आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध झेलना पड़ रहा है। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने परिवार का साथ छूटने का डर सताने लगा है। खबर है कि पुतिन ने अपनी बड़ी बेटी डॉ। मारिया वोरन्तसोवा को उनके जन्मदिन पर विदेश यात्रा से रोक दिया है।
खबरों की माने तो पुतिन को डर है कि अगर उनकी बेटी कहीं भी बाहर गई तो वापस रूस नहीं लौटेंगी। अगले सप्ताह में मारिया अपने 37वें जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए फ्रेंडली कंट्री में बीच वैकेशन पर जाना चाहती हैं। मारिया ने अपने पार्टनर येवगेनी नागोर्नी के साथ रोमांटिक वेकेशन प्लान किया था। इस वक्त वह 33 साल के येवगेनी के साथ रिश्ते में हैं, लेकिन पिता पुतिन ने मारिया की सुरक्षा का हवाला देते हुए उनके प्लान के लिए साफ इनकार कर दिया।
मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मारिया का इस छुट्टी के बाद रूस वापस लौटने का कोई इरादा नहीं था। वह किसी दूसरे देश में सेटल होने वाली थी। व्लादिमीर पुतिन ने साल 1983 में प्लाइट अटेंडेंट ल्यूडमिला से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम डॉ। मारिया वोरन्तसोवा है। छोटी बेटी का नाम कतेरीना तिखोनोवा। 30 साल साथ रहने के बाद पुतिन और ल्यूडमिला 2013 में अलग हो गए।
मारिया का जन्म 1985 में हुआ। मारिया ने सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी में बायोलॉजी की पढ़ाई की, उसके बाद मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी से डॉक्टरी की डिग्री ली। वह रूस के जेनेटिक रिसर्च प्रोग्राम पर का नेतृत्व करती हैं। वर्तमान में क्रेमलिन यानी रूसी राष्ट्रपति भवन में काम करती हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर वे रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय में नेशनल मेडिकल रिसर्च सेंटर फॉर एंडोक्रोनोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रमुख रिसर्चर हैं।
2008 में मारिया ने नीदरलैंड के बिज़नसमैन जोर्रिट जूस्ट फ़ासेन से शादी की। दोनों का एक बेटा भी है। जोर्रिट के पिता नाटो के कर्नल रह चुके हैं। हाल ही में मारिया और जोर्रिट का तलाक हुआ है। इन दोनों के अलावा पुतिन की एक मुंह बोली बेटी है। इनका नाम केन्सिया सोबचाको है। उन्होंने अपने पिता के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। वह जंग के लिए पुतिन को क़सूरवार ठहरा रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपने पिता से नाराज होकर 40 साल की केन्सिया सोबचाको ने देश छोड़ दिया है। उन्होंने इजरायल की नागरिकता ले ली है। उन्होंने मॉस्को का अपना घर भी बेच दिया है, जिसकी कीमत 75 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.