‘द वांटेड’ के सिंगर टॉम पार्कर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित
ब्रिटिश बैंड ‘द वांटेड’ के सिंगर टॉम पार्कर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 30 मार्च को ब्रेन ट्यूमर के चलते 33 वर्षीय सिंगर का निधन हो गया। उन्हें दो साल पहले ही पता चला था कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। टॉम के निधन की सूचना उनकी पत्नी केल्सी ने इंस्टाग्राम पर साझा की।
केल्सी ने लिखा आज सुबह (30 मार्च) टॉम अपने परिवार की मौजूदगी में इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। उन्होंने लिखा कि हमारा दिल टूट गया है, टॉम हमारी दुनिया का केंद्र था और हम सब उनकी मुस्कान और ऊर्जावान उपस्थिति के बिना अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। हम आप सबके प्यार और समर्थन के आभारी हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए हमें एकजुट होना होगा कि टॉम की रोशनी उसके सुंदर बच्चों के लिए चमकती रहे। उन सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने पूरे समय टॉम की देखभाल करने में हमारी मदद की। उन्होंने अंत तक संघर्ष किया और मुझे हमेशा उन पर गर्व रहेगा।
टॉम और केल्सी ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों की एक बेटी और बेटा है। टॉम की बेटी ऑरेलिया का जन्म 2019, तो वहीं बेटे थॉमस का जन्म 2021 में हुआ था। केल्सी ने दो फोटो शेयर किए हैं। एक में टॉम की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, तो दूसरी में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.