ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रणवीर और आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का एलान

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 10 फरवरी, 2023 वैलेंटाइन वीक के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का एलान फिल्म के निर्देशक करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर और पोस्ट साझा कर दी है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान करते हुए पोस्ट में लिखा, इतना जोश और जज्बाती जवानी, प्रीतम की धमाकेदार धुन भी है सुनानी, गरम धर्म का स्वैग तो देखो! बस हमारी पंसदीदा जया जी की तस्वीर मत खींचो। अब उनकी बेशुमार तारीफ करनी है लाजमी, इकलौती शबाना आज़मी! निर्देशन ने आगे लिखा, और फिर गुच्ची में लिपटा रॉकी के रूप में रणवीर, इश्क के घोडे पर सवार जैसे एक आशिक जॉकी! बॉक्स ऑफिस की महारानी हमारी आलिया रानी, क्या फिर बनेगी दुल्हिनया इन दिस कहानी? अंत में उन्होंने लिखा, इन सबका करें आप इंतजार, हम जल्द आ रहे हैं आपका इश्क वाला लव जीतने।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.