बापूधाम मोतीहारी से अयोध्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सांसद ने दिखायी हरी झंडी
मोतिहारी। महात्मा गाँधी की कर्म भूमि चम्पारण से श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या का अब सीधा व सहज जुडाव होगा। उक्त बाते रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कही। बापूधाम मोतिहारी से अयोध्या के लिए चिर प्रतीक्षित सीधी ट्रेन सेवा की मांग को रेल मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। सांसद श्री सिंह ने शनिवार की शाम ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के पूर्व कार्यक्रम को संबोधित किये। वही उन्होंने कहा कि बापूधाम मोतिहारी से अयोध्या तक ट्रेन के परिचालन को लेकर काफी समय से लोग उम्मीद लगायें थे, जो अब पूरा हो गया। कार्यक्रम का संचालन एस.एस आरके त्रिपाठी ने किया।वही कार्यक्रम को मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक सुनील मणि तिवारी, श्यामबाबू यादव, पूर्व विधायक सचिन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना आदि ने संबोधित किया। यह ट्रेन साप्ताहिक होगी। बापूधाम मोतिहारी से अयोध्या के लिए चलने वाली ट्रेन का नम्बर 05517-05518 होगा। गाडी संख्या 05517 बापूधाम मोतिहारी – अयोध्या कैंट एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी से शनिवार की रात 21:12 बजे खुलेगी और दुसरे दिन रविवार को सुबह 06:25 बजे अयोध्या कैंट पहुँच जाएगी इसके बाद वापसी में गाडी संख्या 05518 अयोध्या कैंट- बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से रविवार को रात्रि 22:45 बजे खुलकर सोमवार को सुबह 08 बजे बापूधाम मोतिहारी पहुंचेगी।