बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे, 2025 तक यहां कोई वैकेंसी नहीं है : जल संसाधन मंत्री संजय झा
पटना: बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासत खूब हो रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम का पद छोड़ देंगे। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद छोड़कर या तो उपराष्ट्रपति बन सकते हैं, या फिर केंद्र की राजनीति में जा सकते हैं।
लेकिन, आज बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इन कयासों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया है कि जनता ने हमें 2025 तक का बहुमत दिया है और 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। गौरतलब है कि आज जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में भामाशाह की जयंती मनाई जा रही थी। जयंती समारोह में प्रदेश कार्यालय में जनता दल यू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा एवं जल संसाधन मंत्री संजय झा सहित कई नेता मौजूद थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते संजय झा ने कहा 2025 तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहेंगे। 2025 तक यहां कोई वैकेंसी नहीं है।