एक या दो दिन में देश के नए विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेंगे बिलावल
इस्लामाबाद । पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी एक या दो दिन में देश के नए विदेश मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। यह जानकारी एक शीर्ष अधिकारी ने दी। बिलावल उस समय मौजूद थे, जब प्रारंभिक संघीय कैबिनेट सदस्यों ने शपथ ली थी हालांकि, उस दौरान उन्होंने शपथ नहीं ली थी, लेकिन सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा था कि पीपीपी अध्यक्ष पाकिस्तान लौटने के बाद शपथ लेंगे।
लंदन में पत्रकारों से बातचीत में पीपीपी नेता कमर जमां कैरा ने कहा कि राजनीतिक मामलों पर विचारों को साझा करने के लिए पीएमएल-एन सुप्रीमो नवाज शरीफ के साथ दो बैठकें करने के बाद बिलावल पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं। संयुक्त बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की कि जब भी वे एक साथ काम करते हैं तो उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.