ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 ‘Elon Buy Twitter’ क्वाइन की कुछ ही देर में 7000 फीसदी बढ़ी कीमत

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान अपने हाथ में ले ली है। सोमवार को देर रात इस डील पर मुहर लग गई। इस सौदे को लेकर जहां वैश्विक बाजारों में ट्विटर के शेयर चढ़ गए, वहीं क्रिप्टो बाजार में भी इसका बड़ा असर दिखाई दिया है। ट्विटर को खरीदने का मस्क का ऑफर स्वीकार ने के खबर के बाद एक शख्स ने ‘Elon Buy Twitter’नाम से क्रिप्टो क्वाइन लॉन्च कर दिया, जो एक पल में आसमान पर पहुंच गया।

‘Elon Buy Twitter’ क्वाइन की कीमत ट्विटर की बिक्री की खबर के बाद एक दम से बढ़ी और कुछ घंटे के भीतर ही इसका भाव 7000 फीसदी तक उछल गया। क्रिप्टो निवेशकों में इस क्वाइन को खरीदने की होड़ सी लग गई। रिपोर्ट में कहा गया कि 25 अप्रैल को रात 12 बजे तक इस क्वाइन कादाम 0.00000003589 डॉलर था, जो कि खबर लिखे जाने तक 0.000001517 डॉलर पर पहुंच गया था।

ट्विटर को बेचे जाने की खबरों पर मुहर लगने के बाद क्रिप्टोबाजार की टॉप-10 क्रिप्टोकरेंसी के भाव में तेजी आई, जबकि दूसरी अन्य डिजिटल करेंसी भी हरे निशान पर कारोबार करती दिखीं। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की बात करें तो 2.77 फीसदी या 87,841 रुपये की बढ़त के साथ 32,54,789 रुपये की हो गई है। वहीं दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम में 3.81 फीसदी या 8,837 रुपये की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 2,41,018 रुपये पर पहुंच गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.