ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फिल्म ‘आचार्य’ से बाहर हुईं काजल अग्रवाल

साउथ इंडस्ट्री की अपकमिंग फिल्म ‘आचार्य’ चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में राम चरण और चिरंजीवी एक साथ नजर आएंगे, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा एक्साइडेट हैं। जब फिल्म का एलान हुआ था, तब ये बात सामने आई थी कि फिल्म में चिरंजीवी के अपोजिट काजल अग्रवाल होंगी। काजल को फिल्म के गाने ‘लाहे लाहे’ में भी देखा गया था। लेकिन काजल फिल्म के ट्रेलर में नजर नहीं आई थीं, जिसके बाद काजल के फिल्म में ना होने अटकलें लगाई गईं। इन सबके बीच अब ‘आचार्य’ के निर्देशक कोराताला शिवा ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सारी सच्चाई बताई है।

कोराताला शिवा ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि किसी भी फिल्म के कमर्शियल पहलू में एक एक्ट्रेस लव रुचि की तरह होती है। लेकिन आचार्य जैसी फिल्म के लिए एक लव स्टोरी नहीं चाहिए और न ही होगी। शुरुआती दिनों में काजल के रोल को धर्मस्थली में एक फनी कैरेक्टर के तौर पर दिखाने की कोशिश हो रही थी। लेकिन शूटिंग के तीन-चार दिन बाद ही उनकी भूमिका में संदेह होने लगा था।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.