पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट चेक करें आपके शहर में आज कितना पहुंचा दाम
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. डीलर्स का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम घटने के बावजूद कंपनियां अब कीमतों में कटौती नहीं कर रही हैं. इस वजह से राजधानी दिल्ली सहित देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम ऊंचे बने हुए हैं.
नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल का दाम घटने के बावजूद कंपनियों ने कीमतों में कोई कटौती नहीं की है. हालांकि, आज लगातार 21वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
तेल कंपनियों ने आखिरी बार 6 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए थे. देश के चारों महानगरों समेत सभी प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये और मुंबई में 120.51 रुपये लीटर बिक रहा है. डीलर्स का कहना है कि ग्लोबल मार्केट में कच्चा तेल 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है, लेकिन कंपनियां कीमतों में कटौती नहीं कर रहीं.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.
ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.