चार साल की बच्ची को गुस्से में दादी ने पिला दी आधी बोतल शराब, हुई मौत
वाशिंगटन । चार साल की बच्ची की मौत मामले में उसकी दादी और मां पर हत्या का केस दर्ज हुआ है। दादी पर आरोप है कि उसने सजा के तौर पर बच्ची को जबरन आधी बोतल शराब पिला दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और बाद में बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां ये सब होते हुए चुपचाप देखती रही। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के लुसियाना में रहने वाली 53 साल की आरोपी महिला का नाम रौक्सैन (बच्ची की दादी) है। रौक्सैन पर आरोप है कि उसने चार साल की बच्ची को अपनी आधी बोतल व्हिस्की जबरन पिला दी, जिसके बाद बच्ची की मौत हो गई। हैरत की बात ये है कि रौक्सैन की हरकत को बच्ची की मां काजाह (28) चुपचाप खड़े होकर देख रही थी। इसके बाद रौक्सैन के साथ काजाह पर भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच में पता चला है कि बच्ची के ब्लड में अल्कोहल का स्तर .068 था, जो 21 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए .08 की कानूनी सीमा से आठ गुना अधिक था।
पुलिस रौक्सैन के घर पहुंची, तब उन्होंने बच्ची को बेसुध पड़े पाया। पूछने पर बच्ची के भाई-बहनों ने बताया कि दादी (रौक्सैन) नाराज थीं, क्योंकि बच्ची ने उनकी व्हिस्की का एक घूंट लिया था। सजा देने के लिए दादी ने उसे फर्श पर घुटने टेकने और बोतल में बची आधी व्हिस्की को खत्म करने के लिए मजबूर किया। जबरन बच्ची को व्हिस्की पिलाने के बाद उसके ब्लड में अल्कोहल की मात्रा बढ़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई।रोक्सैन ने घटनास्थल पर जांचकर्ताओं को बताया कि ‘उसने गड़बड़ कर दी’ और बच्चे की मौत के लिए ‘पूरी जिम्मेदारी लेती है।दादी ने कहा कि मैंने ‘सबका जीवन बर्बाद कर दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.