ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दिल्‍ली में चाहते हैं सस्‍ता मकान तो जल्‍दी करें, पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर 13,000 फ्लैट बेच रहा DDA

DDA आवासीय परियोजना 2021 में पेश करीब 18 हजार फ्लैट में से बचे फ्लैटों को दोबारा बेचने की कोशिश कर रहा है. इसके लिए मंत्रालय से अनुमति मांगी है. एक बार वहां से अप्रूवल मिलने के बाद DDA जल्‍द इन फ्लैट के लिए आवेदन मांगेगा और पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर बिक्री शुरू करेगा.

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्‍ली में अपने मकान का सपना हर किसी का होता है. अगर आप भी दिल्‍ली में सस्‍ते मकान की तलाश कर रहे हैं तो जल्‍दी करें, क्‍योंकि दिल्‍ली विकास प्राधिकरण (DDA) पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर 13,000 फ्लैट की बिक्री करने जा रहा है.

DDA कमिश्‍नर वीएस यादव ने बताया कि स्‍पेशल हाउसिंग स्‍कीम 2021 में बिक्री से बचे फ्लैटों के लिए अब आवेदन लिए जा रहे हैं. योजना के तहत कुछ हफ्ते पहले ड्रॉ निकाला गया था, जिसमें महज 5,227 खरीदारों को ही मकान अलॉट किए जा सके. योजना के तहत कुल 18,335 फ्लैट का आवंटन किया जाना था. अब शेष बचे फ्लैट की बिक्री के लिए दोबारा मंत्रालय में आवेदन किया गया है. अगर यह अप्रूव होता है तो शेष बचे करीब 13 हजार फ्लैट की बिक्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी.

ड्रॉ से चुने जाएंगे खरीदार

सूत्रों का कहना है कि बचे हुए फ्लैट पुरानी आवासीय योजना के हैं और इसे दोबारा बिक्री के लिए पेश किए जाने से पहले एजेंसी को मंत्रालय से अनुमति लेनी होगी. एक बार वहां से अप्रूवल आ जाए तो खरीदारों से इन फ्लैटों के लिए आवेदन मांगे जाने शुरू होंगे. इसके बाद अंतिम रूप से खरीदार का चुनाव ड्रॉ के जरिये ही किया जाएगा. यह ड्रॉ ऐसे फ्लैट के लिए होगा जो या तो सरेंडर किए गए हैं या फिर रिजेक्‍ट हुए अथवा बिक नहीं पाए हैं.

सबसे ज्‍यादा फ्लैट नरेला में

बिक्री के लिए पेश किए जाने वाले फ्लैट में सबसे ज्‍यादा संख्‍या नरेला में है, जहां करीब 8,000 फ्लैटों के लिए खरीदार की तलाश है. इसके अलावा रोहिणी, द्वारिका, सिरसपुर, रामगढ़ और लोक नायक पुरम में भी कई फ्लैट खाली हैं. वीएस यादव ने कहा कि कई खरीदारों ने ड्रॉ में नाम आने के बावजूद आवंटन नहीं कराया. हालांकि, निवेश के लिहाज से पैसे लगाने वालों ने अपना नाम जरूर शामिल किया है. ऐसे में अगर पहले से आवंटन किए गए फ्लैट के खरीदार दोबारा रुचि दिखाते हैं तो उन्‍हें बिना ड्रॉ के ही मौका दिया जाएगा. ऐसे करीब 20 फीसदी खरीदार होंगे जो इसमें हिस्‍सा ले सकते हैं.

2014 के बाद से फ्लैट बेच नहीं पा रहा DDA

मकान खरीदार अब ज्‍यादा सुविधाएं मिलने की वजह से DDA के बजाए प्राइवेट डेवलपर्स से फ्लैट खरीदना बेहतर समझते हैं. यही कारण है कि DDA साल 2014 के बाद से अपने फ्लैट की बिक्री करने में नाकाम रहा है. तब करीब 10 हजार खरीदारों ने DDA को अपने फ्लैट सरेंडर कर दिए थे. उनका कहना था कि बवाना, नरेला और रोहिणी में बेचे गए फ्लैट का आकार काफी छोटा होने के साथ यहां से कनेक्टिविटी की समस्‍या भी है.

DDA के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि हम इस पर काम कर रहे हैं और जल्‍द समस्‍या का समाधान किया जाएगा. DDA के नए इन्‍फ्रा प्रोजेक्‍ट में कनेक्टिविटी का खास ख्‍याल रखा जा रहा है. नरेला में भी जल्‍द ही तीसरे रिंग रोड, नॉलेज सिटी और मेट्रो जैसी सुविधाओं को शुरू किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.