ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आज 21 हजार परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे मुख्यमंत्री

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लक्ष्य है कि प्रदेश के हर गरीब का अपना पक्का मकान हो। इसके लिए प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि जल्द ही हर गरीब के सिर पर पक्की छत का सपना साकार किया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में  प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 27 अप्रैल को एक लाख से अधिक हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। वे 21 हजार परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे और 30 हजार से अधिक आवासों के लिए भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में आयोजित होगा। इस मौके पर सिंगल क्लिक से 50 हजार हितग्राहियों के बैंक खातों में 500 करोड़ रुपए जमा कराए जाएंगे। इन आवासों की लागत 3900 करोड़ रुपए है। उधर, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में भी कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सहित नागरिक और लाभार्थी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री हितग्राहियों से वर्चुअल चर्चा भी करेंगे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, विभाग के राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना में वर्ष 2024 तक हर व्यक्ति को पक्का आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इसी संकल्प को पूरा करने के लिये प्रदेश में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस योजना में तेजी से कार्य जारी है और इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 29 मार्च को प्रदेश के 5 लाख 21 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में गृह-प्रवेश (वर्चुअल) कराया था। प्रदेश में अभी तक इस योजना में 24 लाख 10 हजार से अधिक आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं। वर्ष 2016-17 में योजना में 152 आवास पूर्ण हुए थे, वर्ष 2017-18 में 6 लाख 36 हजार, वर्ष 2018-19 में 6 लाख 79 हजार, वर्ष 2019-20 में 2 लाख 71 हजार, वर्ष 2020-21 में 2 लाख 60 हजार एवं वर्ष 2021-22 में 5 लाख 41 हजार से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराये जा चुके हैं। योजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट में बैगा, सहरिया एवं भारिया जनजातियों के स्वीकृत आवासों में से 23 हजार से अधिक आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.