बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा पहला गाना रिलीज
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को बिना विजुअल के रिलीज किया गया है, जिसमें केवल गाने के शब्द नजर आ रहे हैं। कहानी गाने को म्यूजिक कंपनी टी सीरीज ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। साथ की आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी कहानी गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है। सबसे पहले इस गाने को रेडियो स्टेशन पर रिलीज किया गया था। कहानी गाने में प्रीतम ने अपना संगीत दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इस गाने को लिखा है। जबकि आवाज मोहन खन्ना ने दी है। कहानी गाने के बोल दिल को छू देने वाले हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म फॉरेस्ट गम्प का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के जरिए आमिर लगभग ढाई साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.