ग्वालियर लव जेहाद के मामले में शिवपुरी गई पुलिस पार्टी, इमरान के भाई अमन व दो अन्य आरोपित की तलाश
ग्वालियर । लव जेहाद व दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित इमरान के भाई अमन की तलाश में पुलिस पार्टी शिवपुरी गई है। पुलिस को पता चला है कि आरोपित की शिवपुरी में रिश्तेदारी है। पुलिस इस मामले इमरान उर्फ राजू उसके भाई पुन्नी व मौलाना ओसामा को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। पीड़िता ने आरोप है कि अमन ने उसके साथ गलत काम किया और प्रतिरोध करने पर कट्टा दिखाकर धमकाता था। परिवार को जान से मारने क धमकी देता है। पुलिस इस मामले में दो अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। इन दोनों आरोपित ने सुग्गा बैगम के कहने पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता का इस्लाम कबूल कराने वाले मौलाना ओसामा ने भी यह कहकर दुष्कर्म किया था कि अब इस्लाम कबूल करने के बाद तुम्हें पाक साफ करना है। मौलाना की गिरफ्तारी के बाद हिंदू संगठनों का गुस्सा कुछ ठंड़ा पड़ा है। इस मामले की विवेचना से जुड़े पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित की जिले के आसपास रिश्तेदारी हैं। अमन शिवपुरी में किसी रिश्तेदार के पनाह लिये हुए हैं। इस सूचना पर एक पुलिस पार्टी अमन की तलाश में भेजी गईं हैं। पुलिस का दावा है कि अमन को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिला प्रशासन आरोपित का मकान पहले ध्वस्त कर चुका है। पुलिस अधिकारियों ने बताया आरोपित को आश्रय देने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा। कई लोगों की सांसें अटकी है- पीड़िता के साथ नामजद लोगों के अलावा कई लोगों ने शोषण किया है। इन लोगों की सांसें अटकी हुईं हैं। क्योंकि पीड़िता ने अभी केवल उसके साथ दुष्कर्म करने वाले मौलाना सहित पति,देवरों के साथ दो अन्य लोगों के नाम ही लिये हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.