ग्रिल तोड़ बिजली पोल से टकराई कार
हरियाणा | बुधवार देर रात को सिरसा बाइपास पर चत्तरगढ़पट्टी वाटर वर्क्स के निकट बड़ा हादसा हुआ। सड़क पर अचानक पशु आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ से टकरा गई। बाद में ग्रिल को तोड़ते हुए बिजली के पोल से जा लगी। जिस कारण ट्रांसफार्मर कार के उपर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय बिजली गई हुई थी। तेज धमाके की आवाज सुनकर क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे और कार सवारों को बाहर निकाला। कार में चार लोग सवार थे। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, एक महिला को गर्दन पर मामूली चोट आई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.