ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पानीपत में नौवीं के छात्र का किया अपहरण

पानीपत। दो लोगों ने विकास नगर के नौवीं कक्षा के छात्र को नशीला पदार्थ मिला खाना खिलाया और अपहरण कर लिया। छात्र को होश में आया तो ट्रेन में पाया। दोनों आरोपित सो रहे थे। छात्र राजस्थान के एक स्टेशन पर उतरा और पिता को घटना की जानकारी दी। अब छात्र एक परिचित के पास है।प्रिंटिंग का काम करने वाले विकास नगर के नागेंद्र पंडित ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी एक बेटी और दो बेटे हैं। छोटा बेटा 15 वर्षीय राधेश्याम नौवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार दोपहर बाद 2:20 बजे राधेश्याम घर से स्कूल बैग लेकर निकला था। इसके बाद से बेटे का मोबाइल फोन बंद है।

उसे शक है कि बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। उसने व स्वजनों ने बेटे की शहर की कई कालोनियों में तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह छह बेटे राधेश्याम ने रोते हुए उसे काल कर बताया कि वह ट्रेन से राजस्थान के दोहद स्टेशन पर उतर गया है। उसे दो लोगों ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया और ट्रेन में ले गए। इसके बाद से उसे होश नहीं था।

उसे होश आया तो दोनों लोग ट्रेन में सो रहे थे। वह ट्रेन से नीचे कूद गया और ट्रेन चली गई। इस बारे में सेक्टर-29 थाना प्रभारी मंजीत सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में राधेश्याम अकेला जाता दिखाई दे रहा है। अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। राधेश्याम से बात करने के बाद ही असलियत का पता चल पाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.