ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पीएसपीसीएल ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर निकाली भर्ती

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत, कुल 1690 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। अभ्यर्थियों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट @pspcl.in पर अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। इसके साथ ही न आवेदन की प्रक्रिया आखिरी तारीख फिलहाल निर्धारित नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, जिससे वे तारीख की जांच कर सकते हैं।

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, वायरमैन/इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के ट्रेड में आईटीआई या अप्रेंटिसशिप होना चाहिए। इसके अलावा, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होना चाहिए। वहीं इस पोस्ट पर आवेदन करने वाले आरक्षित अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  इस भर्ती के लिए कैटेगिरी विवरण, पात्रता मानदंड, वेतनमान, चयन मानदंड और अन्य नियम व शर्तों के साथ विस्तृत विज्ञापन 30 अप्रैल 2022 के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.