ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

SBI Card को चौथी तिमाही में हुआ बंपर फायदा, मुनाफा तीन गुना बढ़कर हुआ 581 करोड़

SBI Cards Q4 Result: क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (SBI Card) का शुद्ध लाभ मार्च में खत्म तिमाही में तिगुने से भी अधिक होकर 580.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

SBI Cards Q4 Result: क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड (SBI Card) का शुद्ध लाभ मार्च में खत्म तिमाही में तिगुने से भी अधिक होकर 580.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कंपनी को आखिरी तिमाही में बंपर फायदा हुआ है. SBI Card ने शेयर बाजार को इस बारे में जानकारी दी है. बता दें पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 175.42 करोड़ रुपये पर था.

ब्याज से प्राप्त आय भी बढ़ीजनवरी से मार्च के बीच कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,016.10 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 2,468.14 करोड़ रुपये थी. एसबीआई कार्ड्स की ब्याज से प्राप्त आय भी पिछले साल के 1,082.42 करोड़ रुपये से बढ़कर समीक्षाधीन तिमाही में 1,266.10 करोड़ रुपये हो गई. शुल्क और कमीशन से प्राप्त आय भी 1,426.81 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 1,113.81 करोड़ रुपये थी.

कुल आय 11,301.52 करोड़ रहीआपको बता दें वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान एसबीआई कार्ड्स का शुद्ध लाभ 64 फीसदी बढ़कर 1,616.14 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह 984.52 करोड़ रुपये था. इस वित्त वर्ष में उसकी कुल आय बढ़कर 11,301.52 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 9,713.58 करोड़ रुपये थी.

NPA में आई गिरावटएसबीआई कार्ड ने कहा कि 31 मार्च 2022 तक कंपनी की सकल गैर-निष्पादित संपत्तियां (NPA) 2.22 फीसदी और शुद्ध एनपीए 0.78 फीसदी रही है. पिछले वर्ष यह क्रमश: 4.99 फीसदी और 1.15 फीसदी थी.

कंपनी के शेयर में आई गिरावटएसबीआई कार्ड के शेयर की बात करें पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर में 2.79 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, पिछले 6 महीने में एसबीआई कार्ड का शेयर 22.49 फीसदी फिसला है यानी इसमें 240.25 रुपये प्रति शेयर की गिरावट देखने को मिली है. बता दें हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कंपनी का शेयर 13.75 रुपये यानी 1.63 फीसदी फिसलकर 827.95 के लेवल पर क्लोज हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.